बैतूल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के क्षत्रिय राजपूत समाज ने संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को बैतूल में क्षत्रिय राजपूत समाज ने प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग तत्काल बंद कराई जाए।
इससे पहले, भाजपा शासित राजस्थान के जयपुर में फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने संजय लीला भंसाली के साथ अभद्रता करते हुए काफी तोड़फोड़ की थी।
जयपुर की राजपूत करणी सेना की अनुकरण करते हुए यहां के क्षत्रिय राजपूत समाज ने संभाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्हें ऐतिहासिक पात्र रानी पद्मावती को अलाउद्दीन खिलजी की प्रेमिका के रूप में दिखाए जाने पर आपत्ति है।
dharmpath.com dharmpath