नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता घटकर 150 मीटर रह गई।
नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता घटकर 150 मीटर रह गई।
यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में दिनभर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
अधिकारी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, उत्तरी भारत के कई हिस्सों में खराब दृश्यता के कारण 24 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
उत्तर रेलवे के एक बयान के मुताबिक, “चार रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है और दो को रद्द कर दिया गया है।”
राजधानी में एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दोनों सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किए गए थे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था।
dharmpath.com dharmpath