जम्मू, 2 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में कथित तौर पर अस्पताल की लापरवाही से एक महिला की मौत के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को बनिहाल के पास श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग जाम कर दिया।
पुलिस ने बताया कि गुस्साए नागरिकों ने यहां से 190 किलोमीटर दूर बनिहाल के पास राजमार्ग जाम कर दिया।
पुलिस ने अपराह्न 2.00 बजे के करीब बताया, “बनिहाल कस्बे में प्रदर्शनकारियों ने करीब सात घंटे तक सड़क जाम रखा। स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की है। राजमार्ग अभी भी बाधित है।”
dharmpath.com dharmpath