नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में इमारत गिरने से हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस घटना में कम-से-कम सात लोग मारे गए।
मोदी ने टिवट्र पर कहा, “मेरी संवेदनाएं दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ हैं।” उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
कानपुर में बुधवार को बहुमंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिसमें मलबे में बच्चों सहित, 50 से अधिक लोग फंस गए।
बचाव कार्य अभी भी जारी है। मलबे में अभी भी कइयों की फंसे होने की आशंका है।
dharmpath.com dharmpath