भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ रहा।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है।
राज्य में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ रहने से धूप खिली रही, जिसने हवाओं में घुली ठंडक से राहत दिलाई। वहीं देर रात और सुबह कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रहा।
मौसम में बदलाव के बीच रात में ठंड का असर बना हुआ है तो दिन में धूप की तल्खी चुभन पैदा कर देती है।
मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना जताई है वहीं राज्य के उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हिस्से के न्यूनतम तापमान में इजाफा हो सकता है।
राज्य में ठंडी का असर कम हो चला है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 10 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.6 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath