जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात आंशिक तौर पर खोला गया

जम्मू, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भूस्खलनों के कारण बंद हुए जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को शनिवार को केवल फंसे हुए वाहनों के लिए ही आंशिक तौर पर खोला गया है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू के रामबन सेक्टर में भूस्खलन के कारण दो दिनों तक बंद रहने के बाद राजमार्ग को आंशिक तौर पर खोल दिया गया है।”

अधिकारी ने कहा, “आज (शनिवार) केवल फंसे हुए वाहनों को ही निकाला जाएगा और जम्मू या श्रीनगर कहीं से भी यातायात बहाल नहीं किया जाएगा।”

300 किलोमीटर से अधिक लंबे राजमार्ग पर 2,000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की और केंद्र से बनिहाल-काजीगुंड सुरंग के जरिये वाहनों के संचालन की अनुमति देने का आग्रह किया।

इस सुरंग के जरिए कश्मीर घाटी रामबन जिले से जुड़ती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493