पणजी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। इस समय तक 83 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों पर अब भी मतदान जारी है, जहां लोग कतार में खड़े हैं। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।
इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से शाम पांच बजे तक के आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसमें 83 फीसदी मतदान की बात कही गई है।
dharmpath.com dharmpath