पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू एवं कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे भारतीय ठिकानों पर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि रेंजर्स ने सुबह 8.45 बजे जम्मू एवं कश्मीर में बीएसएफ की सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 9.35 बजे एक बार फिर छोटे हथियारों और 51एमएम मोटार से तीन जगह हमारी चौकियों पर हमला किया।”

बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। भारतीय पक्ष की ओर से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493