मप्र : नरसिंहपुर में बस पलटी, 30 घायल

नरसिंहपुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक यात्री बस सोमवार सुबह अनियंत्रित हेाकर पलट गई। बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया है।

गाडरवारा थाने के प्रभारी मुकेश खंपरिया ने आईएएनएस से कहा, “साईंखेड़ा से पांढुर्ना जा रही निजी यात्री बस सुबह लगभग नौ बजे मनकवारा के करीब अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में सवार 30 यात्रियों को चोटें आईं और दो की हालत गंभीर है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।”

यात्रियों के अनुसार, चालक बस को तेज गति से चला रहा था, तभी उसने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे संतुलन बिगड़ा और बस पलट गई। इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493