मोदी ने तो मनमोहन सिंह की ‘सराहना’ की थी : नायडू

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘रेनकोट’ वाले कटाक्ष का बचाव करते हुए कहा कि मोदी असल में पूर्व प्रधानमंत्री की ‘सराहना’ कर रहे थे।

नायडृू ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, “प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह का अपमान नहीं किया, बल्कि यह कहते हुए उनकी सराहना की कि इतने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन पर कोई दाग नहीं लगा।”

राज्यसभा में बुधवार को मोदी की टिप्पणी को लेकर भारी हंगामा हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में कई घपले हुए लेकिन मनमोहन सिंह पर दाग नहीं लगा, इससे पता चलता है कि ‘वह रेनकोट पहनकर नहाने की कला जानते हैं।’

कांग्रेस ने मोदी की टिप्पणी पर माफी की मांग को लेकर गुरुवार को लोकसभा से बहिर्गमन भी किया।

नायडू ने कहा, “वे किस मर्यादा की बात कर रहे हैं? उनके सदस्य भी इससे पहले प्रधानमंत्री का अपमान कर चुके हैं। सलमान खुर्शीद ने एक बार प्रधानमंत्री को नपुंसक कहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493