मुख्यमंत्री की संस्तुति पर राज्यपाल राम नाइक ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उच्च शिक्षा विभाग शारदा प्रताप शुक्ला को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। शुक्ला को पदमुक्त करने संबंधी पत्रावली राज्यपाल के अनुमोदन के लिए गुरुवार को राजभवन में प्राप्त हुई थी।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मंत्रणा के बाद प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर की ओर से शारदा प्रताप शुक्ला को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
शुक्ला के खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की गई है। अखिलेश यादव इस बात से नाराज थे कि शुक्ला ने सपा उम्मीदवार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था और लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
शुक्ला सरोजनीनगर सीट से राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath