संसद 9 मार्च तक स्थगित (लीड-2)

नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। संसद के दोनों सदनों, लोकसभा एवं राज्यसभा, की कार्यवाही गुरुवार को 9 मार्च तक के लिए स्थगित हो गई। इसके साथ ही बजट सत्र का पहला चरण पूरा हो गया।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में अभिभाषण से शुरू हुआ था।

स्वतंत्र भारत में पहली बार आम बजट में ही रेलवे बजट को समाहित कर इसे एक फरवरी को पेश किया गया।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा लोकसभा में प्रधानमंत्री के जवाब के साथ पूरी हो गई थी जबकि राज्यसभा में यह चर्चा बुधवार को पूरी हुई।

लोकसभा में गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली के जवाब के साथ ही बजट पर चर्चा पूरी हो गई। जैसे ही जेटली ने अपना जवाब पूरा किया, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित कर दी। इसके बाद बजट सत्र का दूसरा चरण होगा।

लोकसभा अचानक ही स्थगित की गई। खुद जेटली इसका फौरन अनुमान नहीं लगा सके। वह तेलंगाना राज्य के संबंध में कुछ मुद्दों का जवाब देने के लिए उठे लेकिन उन्हें बताया गया कि सदन स्थगित हो चुका है।

राज्यसभा में गुरुवार को आम बजट पर चर्चा शुरू हुई लेकिन यह पूरी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493