दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम साफ है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिनभर आसमान साफ रहेगा।”

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक और सप्ताह तक न्यूनतम तापमान नौ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके बाद इसमें वृद्धि शुरू होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493