उप्र चुनाव : पहले चरण की 73 सीटों पर मतदान शुरू

लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 73 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की इन सीटों पर 839 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

पहले चरण में कुल 2,60,17,128 योग्य मतदाता हैं जिनमें 1,42,76,128 पुरुष और 1,17,76,308 महिलाएं शामिल हैं। मतदान के लिए 14,514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पहले चरण में कुल 839 प्रत्याशी हैं। इसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 77 है। मतदेय स्थलों पर 2,362 डिजिटल कैमरे, 1,526 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 2,857 जगहों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है।

पहले चरण के मतदान के लिए 826 कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 8,011 सब इंस्पेक्टर, 4,823 मुख्य आरक्षी तथा 60,289 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर 1,24,528 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान 62 जनरल ऑब्जर्वर, 19 व्यय प्रेक्षकों एवं 10 पुलिस ऑब्जर्वरों की तैनाती की गई है।

पहले चरण के तहत शामली जिले की कैराना, थाना भवन, शामली मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

इसके अलावा बागपत जिले की छपरौली, बड़ौत व मेरठ जिले की सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर, किठोर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ विधानसभा सीटों पर मतदान मतदान हो रहा है।

गाजियाबाद की लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदी नगर व गौतमबुद्धनगर की नोएडा, दादरी, जेवर विधानसभा सीट पर भी पहले चरण के तहत ही मतदान मतदान हो रहा है।

हापुड़ की धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बुलंदशहर की सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा के साथ ही अलीगढ़ जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास विधानसभा सीटों पर मतदान मतदान हो रहा है।

मथुरा जिले की छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव व हाथरस जिले की हाथरस, सादाबाद, सिकंदर राव व आगरा जिले की एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटों पर मतदान मतदान हो रहा है।

फिरोजाबाद की टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज व एटा जिले की अलीगंज, एटा, मरहरा, जलेसर कासगंज जिले की कासगंज, अमनपुर, पटियाली सीट पर पहले चरण के दौरान मतदान मतदान हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493