इंदौर से सिमी का संदिग्ध कार्यकर्ता गिरफ्तार

इंदौर, 11 फरवरी, (आईएएनएस)। मुंबई के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार देर रात इंदौर के खजराना इलाके से स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के संदिग्ध कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया।

मुंबई एटीएस ने इसे किस मामले में पकड़ा है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात को मुंबई एटीएस के 10 से ज्यादा सदस्यों के दल ने खजराना स्थित एक मकान पर छापेमारी की और वहां से परवेज नामक युवक को गिरफ्तार किया।

इसके बाद एटीएस संदिग्ध कार्यकर्ता को अपने साथ ले गई। परवेज पर सोशल मीडिया पर खुफिया जानकारी साझा करने का आरोप है।

इंदौर के पुलिस उप-महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि मुंबई एटीएस द्वारा परवेज नामक युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि हो चुकी है।

सूत्रों का कहना है कि एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए परवेज का भाई सिमी की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है और वर्तमान में जेल में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493