पोएस गार्डन को स्मारक बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान

चेन्नई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के आवास पोएस गार्डन को स्मारक में तब्दील करने के लिए शनिवार को एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।

पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को कहा था कि जयललिता के निवास, पोएस गार्डन को एक स्मारक में तब्दील किया जाएगा।

पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा, “जयललिता के पॉएस गार्डन आवास को एक स्मारक में तब्दील किया जाएगा।”

जयललिता की लंबे समय से विश्वासपात्र शशिकला इस समय इस पोएस गार्डन में रह रही हैं। जयललिता का दिसंबर में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493