उप्र : दावत के दौरान दीवार गिरी, 4 की मौत

जानकारी के मुताबिक, कलान के सुनहरा गांव निवासी मनोहर कुशवाहा के बेटे का शुक्रवार को नामकरण संस्कार था। हवन-पूजन होने के बाद दावत में मनोहर के रिश्तेदार व गांव वाले खाना खा रहे थे। अचानक पक्की दीवार दावत खा रहे लोगों पर आ गिरी, जिसके मलबे में कई लोग दब गए।

हादसे में निकुर्रा गांव निवासी चचेरे भाई हरीशचंद्र व रामगोपाल, नौगवां मुबारकपुर के रामनरेश व गांव चौरा बगरखेत के रतनपाल की मौके पर मौत हो गई जबकि, निकुर्रा गांव निवासी पुष्पेंद्र, सुनहरा गांव के लटूरी, नौगवां के शिवचरन, शेरपुर कुर्रिया के अनीत सहित दो अन्य घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार व एसओ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मृतकों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493