बताया जाता है कि ब्राजील बादाम कार्बोहाइड्रेट और हाइडेंसिटी लिपिड्स से लेबरेज होने के कारण शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। दक्षिण अफ्रीका के ब्राजील के जंगलों में मिलने वाले इस जंगली बादाम का एक पेड़ माचकोट के जंगल में मिला है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के ब्राजील में मिलने वाले जंगली बादाम जिसे वैज्ञानिक नाम स्टरकुलिया फोटिडा के नाम से जाना जाता है। यह जंगली बादामा एक क्रिकेट के बॉल की तरह दिखता है। इसके बीज को भूनकर मूंगफली की तरह खासा जाता है।
कुछ समय पहले यहां पहुंचे शोधकर्ताओं का मानना है कि माचकोट के जंगलों में इस जंगली बादाम का पेड़ रहा होगा या फिर ब्राजील से कभी कोई व्यक्ति यहां आकर इसके बीजों को यहां फेंक गया होगा, जिससे यहां पेड़ हुआ। इसके साथ ही यहां एक विशेष प्रजाति का कुल्लू गोंद भी यहां पाया जाता है। इसका संरक्षण और संवर्धन करने की जरूरत है। इस दिशा में वन विभाग को पहल करनी चाहिए।
जगदलपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति-शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. तूणीर खेलकर ने बताया कि माचकोट के जंगल में बादाम का जो पेड़ मिला है, उसे ‘स्टरकुलिया फोटिडा’ कहा जाता है। इसके बारे में वन विभाग के अफसरों को जानकारी दे दी गई है। इसका संरक्षण जरूरी है।
dharmpath.com dharmpath