13 को बदायूं और मुरादाबाद में होगी अखिलेश की जनसभाएं

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैघरी ने आईपीएन को बताया कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव मुरादाबाद में एक चुनावी जनसभा करेंगे। वह मुरादाबाद में पूर्वान्ह 11 बजे जी.आई.सी. ग्राउंड, मुरादाबाद में मुरादाबाद नगर तथा देहात की संयुक्त जनसभा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों यूसुफ अंसारी तथा हाजी इकराम कुरैशी के पक्ष में करेंगे।

वहीं बदायूं में मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र बिसौली से प्रत्याशी आशुतोष मौर्य के लिए 12:05 बजे दूनपुर बाजार के मैदान में, सहसवान विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ओंकार सिंह यादव के लिए 12:45 बजे, नाधा कस्बे के मैदान में, विधानसभा क्षेत्र बिल्सी से प्रत्याशी विमल कृष्ण अग्रवाल के लिए 01:30 बजे बिल्सी के मैदान में, विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर से प्रत्याशी आशीष यादव के लिए 2:15 बजे बुर्रा अहिरवारा मंदिर के मैदान में चुनावी सभा करेंगे।

उन्होंने बताया कि यादव की अंतिम चुनावी संयुक्त सभा 3:05 बजे अपरान्ह बदायूं एवं दातागंज विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों आबिद रजा और प्रेमपाल सिंह यादव के पक्ष में कस्बा बिनावर के मैदान में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493