116 मतदान कार्मिकों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

मालूम हो कि आगामी 19 फरवरी को जनपद की नौ विधानसभा के लिए होने वाली मतदान प्रक्रिया निर्बाध, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पीठासीन अधिकारियों/मतदान अधिकारी प्रथम/द्वितीय का प्रशिक्षण सीएमएस गोमतीनगर विस्तार में आयोजित प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रभारी प्रशिक्षण एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र पाण्डेय ने आईपीएन को बताया कि आज 786 पीठासीन अधिकारियों, 786 मतदान अधिकारी प्रथम, 786 मतदान अधिकारी द्वितीय, 786 मतदान अधिकारी तृतीय तथा वीवी पैट के 954 को प्रथम व द्वितीय पाली में प्रशिक्षण के लिए सीएमएस स्कूल गोमतीनगर विस्तार में बुलाया गया था, इनमें से 27 पीठासीन अधिकारी, 20 मतदान अधिकारी प्रथम, 16 मतदान अधिकारी द्वितीय, 15 मतदान अधिकारी तृतीय तथा वीवीपैट के 53 अधिकारी उपस्थित नहीं हुए, जिनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493