प्रदूषण नियंत्रण के लिए भोपाल में चलेंगे ई-रिक्शा

भोपाल, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ई-रिक्शा (शक्ति ऑटो) चलेंगे, इसकी शुरुआत सोमवार को ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने खुद अपने निवास पर ई-रिक्शा चलाकर की।

मंत्री जैन ने ई-रिक्शा संचालन की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ई-रिक्शा एक बेहतरीन विकल्प है। राज्य में सड़कों के विस्तार के अनुरूप ई-रिक्शा शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्र के आवागमन में सहायक साबित होंगे। ई-रिक्शा सवारी के साथ माल-ढुलाई के प्रयोजन के लिए भी उपयुक्त है।

राजधानी में फिलहाल जो ई-रिक्शा (शक्ति ऑटो) संचालित होंगे, उनका संचालन एम़ के. मोटर करेगा। ई-रिक्शा की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है।

मंत्री जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 20 प्रतिशत की सब्सिडी एवं विक्रय कर में छूट प्रदान की गई है। जैन ने प्रतीकात्मक रूप से एक हितग्राही को ई-रिक्शा की चाबी भी सौंपी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493