भारतीय महिला संसद के प्रथम आयोजन में जुटीं 12 हजार महिलाएं

हैदराबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित हुए महिला संसद में देश की 150 से ज्यादा महिला विधायकों और 25 से ज्यादा महिला सांसदों सहित समाज के विविध क्षेत्रों की 12000 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया, और महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की।

एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ मिलकर राष्ट्रीय महिला संसद के प्रथम आयोजन को आयोजित किया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू, अशोक गजपती राजू, के अलावा आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. कोडेला राव, दलाई लामा, प्रसिद्ध गांधीवादी ईला भट्ट, किरण बेदी, पीव्ही सिंधू, मनीषा कोईराला, स्मृति ईरानी, नोबेल पुरस्कार प्राप्त समाजसेवक मुहम्मद युनूस, केन्या लोकसभा के अध्यक्ष जॉयसी लोबसो, मीनाक्षी लेखी जैसे विविध क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों ने उपस्थित छात्राओं से विविध विषयों पर संवाद किए।

एमआईटी-एसओजी के संस्थापक और राष्ट्रीय महिला संसद के संयोजक राहुल कराड ने कहा, “एमआईटी-एसओजी की तरफ से हम कल के राजनेता निर्माण करने का प्रयत्न कर रहे हैं। हम पहले महिला संसद को मिले समर्थन से खुश हैं।”

चंद्राबाबू नायडू ने कहा, “आंध्र प्रदेश के ऐतिहासिक अमरावती शहर के पवित्र संगम पर आयोजित पहली महिला संसद को मिला अद्भुत प्रतिसाद मुझे अच्छा लगा। पिछले साल जब मैं भारतीय छात्र संसद में पुणे में गया था और आदर्श मुख्यमंत्री का पुरस्कार लेते वक्त राहुल ने मुझे यह योजना बताई, तभी आंध्र प्रदेश सरकार की तरफ से मैंने आवश्यक मदद करने की बात रखी थी। यह मंच जल्द ही महिला सशक्तीकरण में योगदान देगा। जबतक दूसरा कोई भी बड़ा राज्य इस महिला संसद को नहीं करेगा, तब तक मैं इस कार्यक्रम का हर साल आंध्र प्रदेश की तरफ से आयोजन करता रहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493