इस्लामाबाद, 15 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के संघ प्रशासित कबायली क्षेत्र में बुधवार को हुए एक आत्मघाती हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दो आत्मघाती हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसमें से एक ने खुद को उड़ा लिया और दूसरे को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। यह घटना घलानी कस्बे के मोहम्मद एजेंसी मुख्यालय के मुख्य द्वार पर हुई।
‘डॉन’ के अनुसार, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के पास अफगानिस्तान से आत्मघाती हमलावरों की घुसपैठ के बारे में खुफिया सूचना थी।
dharmpath.com dharmpath