पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सी.पी.चौहान ने बताया कि 5115 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को 7, 14, 21, 28 मार्च, 4, 11, 18, 25 अप्रैल, 2, 9, 16, 23, 30 मई, 6, 13, 20 और 27 जून को छपरा से 16.30 बजे प्रस्थान कर सीवान से 17.45 बजे, थावे से 18.22 बजे, तमकुही रोड से 19.04 बजे, पड़रौना से 19.36 बजे, कप्तानगंज से 20.10 बजे, गोरखपुर से 21.15 बजे, खलीलाबाद से 22.02 बजे, बस्ती से 22.30 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 00.10 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 3.10 बजे तथा मुरादाबाद से 8.45 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस 12.00 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी यात्रा में 5116 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार 8, 15, 22, 29 मार्च, 5, 12, 19, 26 अप्रैल, 3, 10, 17, 24, 31 मई, 7, 14, 21 और 28 जून को आनंद विहार टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 17.15 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 00.25 बजे, गोंडा से 2.40 बजे, बस्ती से 3.45 बजे, खलीलाबाद से 4.12 बजे, गोरखपुर से 5.20 बजे, कप्तानगंज से 6.02 बजे, पड़रौना से 6.40 बजे, तमकुहीरोड से 7.12 बजे, थावे से 7.54 बजे तथा सीवान से 8.30 बजे छूटकर छपरा 10 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के आठ, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 19 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath