नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने मोरक्को की अफ्रीकी संघ में वापसी का बुधवार को स्वागत किया, और कहा कि इससे अफ्रीकी एकता मजबूत होगी।
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने मोरक्को की अफ्रीकी संघ में वापसी का बुधवार को स्वागत किया, और कहा कि इससे अफ्रीकी एकता मजबूत होगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “भारत मोरक्को को अफ्रीकी संघ में व्यापक बहुमत के साथ वापस लौटने के लिए बधाई देता है।”
उन्होंने कहा, “भारत और अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक रिश्ता है और यह एक सतत साझेदारी में विकसित हो गया है। भारत तह-ए-दिल से अफ्रीकी संघ में मोरक्को की वापसी का स्वागत करता है। इससे अफ्रीका की एकता मजबूत हुई है।”
मोरक्को को अफ्रीकी संघ में 33 वर्षो बाद फिर से एक सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मोरक्को वेस्टर्न सहारा के मुद्दे को लेकर इस समूह से अलग हो गया था, जिसे अफ्रीकी देश अपना क्षेत्र मानते हैं।
dharmpath.com dharmpath