बाजार हिस्सेदारी में 23 फीसदी के साथ जियो दूसरे स्थान पर : रपट

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। रिलांयस जियो उपयोगकर्ताओं के आधार पर दूसरे नंबर की दूरसंचार कंपनी हो गई है। कंपनी ने भारतीय बाजार में 23 फीसदी पर कब्जा जमाया है। एक रपट में बुधवार को यह खुलासा किया गया।

मोबाइल संचार एप ट्रकॉलर्स ट्रइनसाइट्स क्यू4 रपट के अनुसार, जियो में 2016 के बाद के महीनों में आक्रामक रूप से वृद्धि हुई। इसके नवंबर में 1.62 करोड़ ग्राहक हुए और इसके सेवा की शुरुआत के तीन महीने के भीतर कुल ग्राहकों की संख्या 5.18 करोड़ हो गई।

रपट में कहा गया है, “बीते छह महीने में उपयोग की जांच करने पर हम पाते हैं कि जियो ने साल 2016 के गर्मी की समाप्ति तक तेजी के साथ वृद्धि की। जियो के उपभोक्ताओं में लाखों की वृद्धि पहले कुछ महीनों में हुई और साल के अंत में इसके लाभ में तेजी से वृद्धि हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493