उप्र में तेज धूप

लखनऊ , 16 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटों तक तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन अगले सप्ताह से तापमान और बढ़ेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है। लखनऊ के अलावा कई अन्य जिलों में भी तापमान में इजाफा होगा।

गुप्ता ने बताया कि वायुमंडल में नमी का असर अब धीरे धीरे समाप्त हो रहा है इसीलिए धूप का तीखापन भी बढ़ रहा है और तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, कानपुर का 12.6 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 14 डिग्री, इलाहाबाद का 14.3 डिग्री और झांसी का 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493