पन्नीरसेल्वम से अब कोई वास्ता नहीं : शशिकला गुट

चेन्नई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के.शशिकला गुट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम से उसका अब कोई वास्ता नहीं है।

हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री ओ.एस.मानियन ने संवाददाताओं से कहा, “पन्नीरसेल्वम तथा स्कूली शिक्षा मंत्री के.पांडियाराजन को छोड़कर पन्नीरसेल्वम गुट में शामिल सभी विधायकों का हम स्वागत करते हैं।”

गुरुवार सुबह राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने शशिकला गुट के पलानीसामी को सरकार बनाने का न्योता दिया।

बुधवार शाम पलानीसामी ने राव से मुलाकात की और उनका समर्थन करने वाले विधायकों की सूची उन्हें सौंपते हुए सरकार गठन के लिए बुलाने की मांग की थी।

इससे पहले दिन में, पन्नीरसेल्वम गुट के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से कहा था कि शशिकला गुट के कई विधायक उन्हें समर्थन दे सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493