मध्यप्रदेश : जैक के 2 कर्मचारी नकली पुलिस बन अवैध वसूली करते गिरफ्तार

जबलपुर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने जम्मू एवं कश्मीर राइफल रेजीमेंट के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। वह नकली पुलिस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की अवैध वसूली करना चाहते थे।

पुलिस अधीक्षक एम.एस. सिकरवार ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि अंकित दुबे ने मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत की थी कि दो लोग खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए नारकोटिक्स एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी किए जाने की बात कहकर उससे ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे हैं, जबकि उसके खिलाफ चल रहा मामला न्यायालय में खत्म हो चुका है।

सिकरवार के मुताबिक, इस मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) डी.एस. राजपूत को सौंपी गई। बुधवार की रात को नकली पुलिस अफसर अनिल सिंह को योजना के मुताबिक, रकम लेने के लिए रानीताल क्षेत्र में बुलाया गया। वह जैसे ही रकम लेने आया तो उन्हें दबोच लिया गया।

उसके पास से फर्जी वारंट, पिस्टल, कारतूस व परिचय पत्र बरामद किया गया। उसके बाद उसके साथी टिकेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों व्यक्ति जम्मू एवं कश्मीर राइफल रेजीमेंट कंपनी के कर्मचारी (संगीतकर्मी) हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493