भोपाल, 17 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
राज्य की राजधानी भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, इंदौर का 15.4 डिग्री, ग्वालियर का 11.9 डिग्री और जबलपुर का 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, इंदौर का 30.6 डिग्री, ग्वालियर का 31 डिग्री और जबलपुर का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath