बेहतर होगी ‘फुकरे-2’ : ऋचा चड्ढ़ा

मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘फुकरे-2’ में एक बार फिर से महिला गैंगस्टर की भूमिका निभाने जा रहीं ऋचा चड्ढा का कहना है कि यह इस श्रंखला की पहली फिल्म ‘फुकरे’ के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगी।

ऋचा यहां बेसहारा बच्चों के लिए काम करने वाले एनजीओ ‘ढाई अक्षर’ के एक कार्यक्रम में अभिनेता अली फजल के साथ शरीक हुईं।

अभिनेत्री ने कहा, “‘फुकरे-2’ बहुत शानदार फिल्म है और मुझे लगता है कि यह पहली फिल्म से बेहतर होगी।”

निर्देशक अमोल गुप्ते के साथ ‘ढाई अक्षर’ के बोर्ड के सदस्य अली इस कार्यक्रम में ‘फुकरे’ के कलाकारों मंजोत सिंह और वरुण शर्मा के साथ भी शमिल हुए।

ऋचा ने बताया कि ऊंची ब्याज दर पर उधार देने वाली ‘भोली पंजाबन’ के किरदार के सार में कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन कहानी और रचनात्मकता के पहले के मुकाबले पूरी तरह से अलग है।

फिल्म के पहले भाग में गंभीर गिटारवादक जफर की भूमिका निभाने वाले अली ने कहा, “इस बार और भी ज्यादा रोमांच और एक्शन होगा। ‘फुकरे-2’ ज्यादा मजेदार और मनोरंजक होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493