गर्मियों में रांची से छपरा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के सी.पी.चौहान ने आईपीएन को बताया कि 08631 रांची-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार 05, 12, 19, 26 अप्रैल, 03, 10, 17, 24, 31 मई, 07, 14, 21 एवं 28 जून को रांची से 18.05 बजे प्रस्थान कर मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, क्यूल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 12.15 बजे छपरा पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी यात्रा में 08632 छपरा-रांची साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक वृहस्पतिवार 06, 13, 20, 27 अप्रैल, 04, 11, 18, 25 मई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 जून को छपरा से 14.00 बजे प्रस्थान कर सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, बोकरो स्टील सिटी, मूरी स्टेषनों पर रूकते हुए रांची दूसे दिन 05.35 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगेगें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493