नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस्लामिक गणराज्य गाम्बिया के स्वतंत्रता दिवस (18 फरवरी) की पूर्व संध्या पर वहां की सरकार और जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस्लामिक गणराज्य गाम्बिया के राष्ट्रपति अदामा बैरो को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, “भारत सरकार, भारत की जनता और अपनी तरफ से मैं इस्लामिक गणराज्य गाम्बिया के स्वतंत्रता दिवस पर आपको और आपके देश की जनता को बधाई देता हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि हमारे नजदीकी और दोस्ताना द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत होते रहेंगे। मैं आपके स्वास्थ्य तथा इस्लामिक गणराज्य गाम्बिया की जनता की प्रगति तथा समृद्धि की कामना करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath