बताते हैं कि छात्रों की कार दुर्घटना के बाद नाले में जा गिरी थी।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक सुधीर त्यागी ने बताया कि शारदा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे निम्बस सोसाइटी निवासी राहुल चौधरी व आर्कीटेक्ट की पढ़ाई कर रहे शुभम बीती रात को कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। देर रात को एच्छर चौकी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
इस जोरदार टक्कर के चलते छात्रों की कार बड़े नाले में जा गिरी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना कासना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राहुल व शुभम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान राहुल चौधरी की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शुभम की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
dharmpath.com dharmpath