सड़क हादसे में सेवानिवृत्त आईएएस समेत 2 की मौत

जानकारी के मुताबिक रिटायर आईएएस गाजियाबाद निवासी आशुतोष त्यागी, गाजियाबाद के राजेन्द्र गुप्ता, नीलोथपत गुप्ता कार चालक संजय पासवान के साथ दिल्ली जा रहे थे। कानपुर से हंडिया-कोखराज बाईपास होते हुए तेज रफ्तार से कार जा रही थी। उतरांव क्षाना क्षेत्र में हंडिया टोल प्लाजा से दो किलोमीटर पहले कार सड़क पर खड़ी एक ट्रक से जा टकराई।

सुबह करीब पांच बजे सड़क हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में बैठे रिटायर आईएएस आशुतोष त्यागी और राजेन्द्र गुप्ता की मौत हो गई। घायलों ने किसी तरह लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर को इस हादसे की जानकारी दी।

एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। उतरांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493