पंजाब में 7 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक संयुक्त अभियान में सात किलोग्राम हेरोइन बरामद किया है, जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है।

ये हेरोइन सात पैकेटों में बंद थे।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक आर.एस.कटारिया ने कहा, “खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर सेक्टर मेंकक्कड़ के बॉर्डर आउट पोस्ट इलाके में सीमा की बाड़ तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बीच विशेष संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।”

उन्होंने कहा, “तलाशी के दौरान सात पैकेट बरामद किए गए।”

उल्लेखनीय है कि पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493