शिमला, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में विगत चार साल में 48,000 हेक्टेयर भूमि में 5 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं, इससे वन क्षेत्र के आवरण में वृद्धि हुई है। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक सरकारी बयान में भारतीय वन सर्वेक्षण संस्थान की 2015 की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया कि पौधरोपण में 1.35 करोड़ औषधीय पौधे शामिल हैं। इससे राज्य के वन प्रबंधन और कुशल संरक्षण में 13 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई।
अभियान के दौरान चौड़ी पत्तियों, जंगली और औषधीय पौधों का रोपण ग्रामीणों के लिए रोजगार पैदा करने के लिए किया गया है।
पौधरोपण को सफल बनाने के लिए वन विभाग ने शहरी इलाकों में स्मृति वन योजना की शुरुआत की है।
इस योजना में लोगों द्वारा उनके प्रियजन के शुभ अवसरों, जैसे जन्मदिन या सालगिरह पर पौधरोपण को शामिल किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र का एक चौथाई भाग वन से ढका हुआ है। यह एशिया में कार्बन क्रेडिट हासिल करने वालों में प्रथम स्थान पर है। इसके तहत पहली किस्त में इसे 1.93 करोड़ रुपये मिले हैं।
कार्बन क्रेडिट हितधारकों को ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने का तरीका प्रदान करता है।
इस क्रेडिट से मालिक को एक टन कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन का अधिकार मिलता है। इन क्रेडिट को व्यापार में भी बदला जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath