खजुराहो नृत्य उत्सव 20 फरवरी से, स्थगित रहेगा लाइट एंड साउंड शो

भोपाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की विश्व धरोहर एवं सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में 20 फरवरी से खजुराहो नृत्य महोत्सव शुरू होने जा रहा है। इसके मद्दनजर यहां होने वाले नियमित ‘लाइट एंड साउंड शो’ का स्थगित कर दिया गया है।

रविवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, खजुराहो नृत्य महोत्सव 20 से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान विविध कार्यक्रम होंगे। यहां हर शाम लाइट एंड साउंड शो हिंदी एवं अंग्रेजी में होते हैं, इन दोनों शो को नृत्य समारोह के दौरान की अवधि के लिए स्थगित किया गया है।

खजुराहो में प्रतिदिन लाइट एंड साउंउ शो के जरिए फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में खजुराहो के इतिहास, कला और यहां के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में ब्यौरा दिया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493