हैदराबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद में एक युवक घोड़े की सवारी कर रहा था। इस दौरान घोड़े ने दो मोटरसाइकिल सवार को लात मार दी, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना हैदराबाद के पुराने शहर मैलार्देवपल्ली की है।
पुलिस के अनुसार, मैलार्देव्पल्ली रेलवे गेट के पास घोड़े ने दो मोटरसाइकिल सवार को लात मारी। दोनों बाइक से गिर गए और चोट की वजह से उनका काफी खून बह रहा था।
हमीद शाह खान (44) की अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई जबकि काजिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी उस्मानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खान परिवार की शिकायत पर पुलिस ने सोहेल को हिरासत में लिया है, जो घोड़े की सवारी कर रहा था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
यह इस साल की ऐसी दूसरी घटना है। इसके पहले भी गोलकुंडा के एक बारात में घोड़े की लात मारने से एक युवक की मौत हुई थी।
dharmpath.com dharmpath