जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन का मलबा हटाने का काम सोमवार को बाधित होने के कारण राजमार्ग बंद करना पड़ा।

जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में रविवार रात भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि सोमवार को लद्दाख क्षेत्र के कारगिल और कश्मीर घाटी के गुलमर्ग में ताजा हिमपात हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493