बिहार के मंत्री तिहाड़ जेल जाकर शहाबुद्दीन से मिलेंगे

पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री अब्दुल गफूर दिल्ली जाकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से मिलेंगे। उन्होंने सोमवार को कहा कि वह जब भी दिल्ली जाएंगे, तिहाड़ जेल जाकर शाहाबुद्दीन से मिलेंगे।

पटना में सोमवार को संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में गफूर ने कहा, “मैं जब भी महसूस करूंगा तो मैं निश्चित ही उनसे मिलूंगा। मैं जब कभी वहां जाउंगा आप सभी को बता दूंगा। वैसे, अभी तय नहीं किया है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सीवान जेल में शहाबुद्दीन के साथ गफूर की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।

शहाबुद्दीन के काफी नजदीकी माने जाने वाले गफूर ने हालांकि यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें तिहाड़ जेल स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई मामलों में सर्वोच्च न्यायालय गई है। शहाबुद्दीन को राजद की कार्यकारिणी से निकाले जाने को लेकर मंत्री ने खुलकर कुछ भी नहीं बोला।

उल्लेखनीय है कि राजद के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को सर्वोच्च न्यायलय के आदेश के बाद शनिवार को सीवान जेल से दिल्ली के तिहाड़ जेल स्थनांतरित किया गया है।

बिहार में चर्चित तेजाब हत्याकांड में दो भाइयों की हत्या मामले के चश्मदीद गवाह राजीव रोशन की हत्या मामले में पटना उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन भागलपुर जेल से रिहा हुए थे, परंतु 20 दिनों के बाद ही सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी जमानत रद्द कर दी थी। इसके बाद शहाबुद्दीन ने पिछले वर्ष 30 सितंबर को अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493