श्रीनगर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक सैनिक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
श्रीनगर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक सैनिक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन पी.के. गौड़ा के पास से 15 चक्र जिंदा कारतूस बरामद हुए, और उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वह दिल्ली की उड़ान पकड़ने वाले थे।
गौड़ा बिहार के रहने वाले हैं और उनसे जिंदा कारतूस पास रखने के बारे में पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath