बिहार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में नक्सली ढेर

बांका, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के आनंदपुर सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक खूंखार नक्सली मंटु खैरा ढेर हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

बांका के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन जंगल में सक्रिय है और नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना में हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस जब दहीबारा जंगल में पहुंची तब नक्सलियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर मंटु खैरा मारा गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक एके47 और दो एसएलआर राइफल बरामद की है। उन्होंने दावा किया कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। पुलिस क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।

रंजन ने बताया कि इस मुठभेड़ में जिला पुलिस बल के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान भी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मंटु पर दो लाख का ईनाम घोषित था। बांका, कटोरिया सहित कई थानों में उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। मंटु बेलहर थाना क्षेत्र का निवासी था। पुलिस अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493