अररिया, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के रहिकपुर वन्य क्षेत्र से मंगलवार को वृद्धि दंपति का शव बरामद किया गया। इन दोनों की गला रेत कर हत्या की गई है।
अररिया, 21 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के रहिकपुर वन्य क्षेत्र से मंगलवार को वृद्धि दंपति का शव बरामद किया गया। इन दोनों की गला रेत कर हत्या की गई है।
हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
अररिया नगर थाना के प्रभारी रमेशकांत चौधरी ने मंगलवार को बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद रहिकपुर गांव के पास से एक महिला और एक पुरूष का शव बरामद किया गया है, जिनकी पहचान भदेसर गांव के संतोष झा (65) और उनकी पत्नी शकुंतला देवी (62) के रूप में की गई है। दोनों की गला रेत कर हत्या की गई है।
चौधरी ने बताया कि हत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath