नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि दक्षिणी दिल्ली के सार्वजनिक स्थल के पास सप्ताहांत में नागालैंड की महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ईश्वर सिंह ने आरोपी की पहचान उसके प्रथम नाम झंडाल (23) से की।
आरोपी हौज खास गांव के कुछ पबों और रेस्तरां में अंशकालिक सफाईकर्मी के रूप में कार्य करता था। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की गई।
सिंह ने आईएएनएस से कहा कि पुलिस ने इलाके के 40 पब और रेस्तरां के रिकार्डिग की जांच की।
उन्होंने कहा कि आरोपी को मंगलवार को अर्जुन नगर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह एक किराए के मकान में रहता है।
झंडाल ने अपराध के बाद पीड़ित का आईफोन और 600 रुपये भी छीन लिए जिससे वह पुलिस को नहीं बुला सके। उसके पास से सेलफोन भी बरामद किया गया है।
झंडाल ने पुलिस से कहा कि उसने उस रात शराब पी थी और उसने महिला व उसके दोस्तों को ऑटोरिक्शा का इंतजार करते देखा।
पुलिस ने कहा कि 24 वर्षीय महिला हौज खास पब में अपने दोस्तों व अपनी बड़ी बहन के साथ गई थी।
पुलिस ने कहा कि वह अकेले अपने घर जा रही थी, जब आरोपी ने उसे घर पहुंचाने की पेशकश की।
इसके बाद वह जबरदस्ती उसे पास के पार्क की एकांत जगह की तरफ ले गया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला ने पुलिस से कहा कि उसने आरोपी पर भागने से पहले पत्थर से हमला किया था।
dharmpath.com dharmpath