पूर्व भाजपा विधायक पर दुष्कर्म का मामला

गुरुग्राम, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक विजय जॉली पर एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दक्षिणी दिल्ली की निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुग्राम में इस महीने की शुरुआत में जब वह जॉली के साथ आई थी, तब उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन शोषण किया गया।

उसने कहा कि वह जॉली को तीन साल से जानती थी और यह घटना 10 फरवरी को घटित हुई।

आईएएनएस को उपलब्ध प्राथमिकी के अनुसार, जॉली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह 2003 से 2008 तक साकेत से भाजपा के विधायक थे।

जॉली ने इसके पहले आरोप लगाया था कि उसे महिला और उसका पति उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं।

पुलिस ने 10 दिन पहले पति-पत्नी के खिलाफ खेड़की दौला पुलिस थाने में जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493