बीएसएफ ने सीमा-पार सुरंग पर नाराजगी जताई

जम्मू, 22 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बुधवार को जम्मू इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हाल में पता लगे सीमा-पार सुरंग को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रामगढ़ क्षेत्र की सीमा चौकी पर आयोजित एक फ्लैग मीटिंग में बीएसएफ ने सांबा जिले में मिली एक सीमा पार सुरंग को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तान रेंजर्स ने पूरी तरह इस मामले में अपना हाथ होने से इनकार किया। दोनों पक्षों ने बेहतर निगरानी में सहायता के लिए लंबी घास और झाड़ियों की सफाई पर सहमति जताई।”

बीएसएफ के जवानों ने बीते पखवाड़े सीमा पर भारत की तरफ एक सुरंग का पता लगाया था, जिसे पाकिस्तान की तरफ से खोदा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493