उप्र को कसाब से मुक्त कराना है : शाह

गौरतलब है कि कसाब मुंबई हमले में शामिल एकमात्र जिंदा पकड़ा गया आतंकी था, जिसे 2014 में फांसी दे दी गई थी।

शाह ने कहा, “सपा और बसपा में दोनों ओर खाई है, इसलिए लोगों के लिए सिर्फ भाजपा का रास्ता खुला है। उत्तर प्रदेश में अध्यादेश लाकर सारे बूचड़खाने बंद करवा देंगे। हम पूरे राज्य में दूध-पानी की नदियां बहाएंगे।”

उन्होंने कहा कि उप्र को कसाब से मुक्ति चाहिए। शाह ने रैली में जमा भीड़ से पूछा – बताऊं ये कसाब कौन है? उनके इस सवाल पर जनता ने पूरे जोश के साथ हां में जवाब दिया। उसके बाद उन्होंने कसाब का परिचय दिया, “ये कसाब कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी है। यानी ‘क’ मतलब कांग्रेस, ‘स’ मतलब सपा और ‘ब’ मतलब बसपा।”

इसके साथ ही शाह ने अखिलेश के ‘काम बोलता है’ कि नारे पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, “अखिलेश ने काम किया है। उन्होंने हत्या के मामले में उप्र को नंबर वन बना दिया।”

दुष्कर्म के मामले में नंबर वन बना दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में शहजादे शब्द का खूब इस्तेमाल हुआ था। अब उप्र चुनाव में भी ये शब्द लौटकर आ गया है। शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा, “शहजादे रोज नए कपड़े पहनकर आ जाते हैं। एक से उसकी मां परेशान है तो दूसरे से उसके पिता। इन दोनों से उप्र परेशान है।”

भाजपा की जीत और अच्छे दिन आएंगे का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा, “11 मार्च को उप्र के अच्छे दिन आएंगे। उस दिन दोपहर एक बजे अखिलेश सरकार समाप्त हो जाएगी। भाजपा की सरकार बन जाएगी। तब अच्छे दिन आएंगे।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर की रैली में अखिलेश सरकार पर धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कब्रिस्तान, श्मशान, रमजान, होली और दिवाली जिक्र किया था, जिसके जवाब में अखिलेश ने गुजरात के गधों का प्रसंग जोड़ दिया था। उप्र में तीन चरण के मतदान पूरे हो गए हैं और गुरुवार को चौथे चरण के मतदान होने हैं। आठ मार्च को आखिरी चरण का मतदान होगा है और 11 मार्च को परिणाम आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493