इन्वेस्टमेंट ओलंपिक्स में आईआईएम, आईआईएफटी, एनएमआइएमएस विजेता

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरू, भारतीय विदेश व्यापार संस्थान, दिल्ली (आईआईएफटी) और नरसीमोन्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई (एनएमआइएमएस) सीएफए इंस्टीट्यूट रिसर्च चैलेंज इंडिया के फाइनल के विजेता घोषित किए गए हैं। इस प्रतियोगिता को ‘इन्वेस्टमेंट ओलंपिक्स’ नाम से भी जाना जाता है।

सीएफए सोसायटी इंडिया (इंडियन एसोसिएशन ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल्स) ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय फाइनल में आठ टीमों- भारतीय प्रबंधंन संस्थान, बेंगलुरू (आईआईएमबी), नरसीमोन्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई (एनएमआइएमएस), भारतीय विदेश व्ययापार संस्थान, दिल्ली (आईआईएफटी), इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद (आईएसबी), जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जेबीआइएमएस), फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस), भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची और जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआइ) ने हिस्सा लिया था।

सीएफए इंस्टीट्यूट रिसर्च चैलेंज इंडिया के निदेशक किशोर बागरी ने कहा, “विगत 10 वर्षो से सीएफए इंस्टीट्यूट रिसर्च चैलेंज इंडिया अनूठी एवं सबसे महत्वाकांक्षी इक्विटी रिसर्च प्रतियोगिता बनकर उभरी है। इसमें लगभग व्यावहारिक दुनिया की तरह इक्विटी रिसर्च का लाइव माहौल प्रदान किया जाता है। गुणवत्तापूर्ण पेशेवर मेंटर्स द्वारा सपोर्ट किये जाने वाले शोध की दृढ़ता, फंड मैनेजर के सामने पेश करने का जोश और इस दौर से गुजरना बेमिसाल है। रिसर्च चैलेंज इंडिया अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर प्रदान करता है और तीन टीमें एशिया पेसिफिक रीजनल्स में जाती हैं।”

सीएफए इंस्टीट्यूट रिसर्च चैलेंज एक वैश्विक शैक्षणिक पहल है। 2006 में शुरू की गई वार्षिक प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के लिए ‘इन्वेस्टमेंट ओलंपिक्स’ नाम से भी जाना जाता है जिसका उद्देश्य यूनिवर्सिटी के छात्रों को निवेश उद्योग के पेशेवरों एवं सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों के साथ काम करने का बेमिसाल अनुभव प्रदान करना है।

आईआईएमबी, आईआईएफटी और एनएमआइएमएस 14-15 मार्च को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित होने वाले एशिया पैसिफिक रीजनल फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493