नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार तड़के एक दुकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, जिस दौरान सिलेंडर फट गया।
यह घटना पश्चिमी दिल्ली में विकासपुरी के लाल मार्किट में तड़के 5.35 बजे हुई।
दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां विकासपुरी पहुंचीं। एक फूड एंड स्नैक्स शॉप में आग लगी थी। हमारे कर्मी जब आग बुझान का प्रयास कर रहे थे तभी एलपीजी सिलेंडर फट गया।”
हरी सिंह मीणा (55) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी हरिओम (56) ने कुछ घंटों बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस घटना में दमकलकर्मी नवीन और रवींद्र जख्मी भी हुए। उनका इलाज बी.एल.कपूर मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath